प्रयागराज, जनवरी 6 -- नैनी। औद्योगिक क्षेत्र थाना के मवैया इलाके में सोमवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मवैया गांव निवासी प्रियांशु निषाद (18) पुत्र अयोध्या प्रसाद इंटर का छात्र था। वह सोमवार देर शाम घर से कुछ दूर बाइक लेकर गया हुआ था। घर की ओर लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए पास स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...