मथुरा, फरवरी 12 -- थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाथरस मार्ग गांव पिरसुआ के समीप बुधवार को ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गयी, जबकि पति घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज घायल उपचार को भर्ती कराये। बुधवार सुबह गांव खौंडा, राया निवासी संतोष अपनी पत्नी रामवती ( 60 ) के साथ स्कूटी से बाजार सब्जी लेने गये थे। बताते हैं कि दंपति सब्जी लेकर स्कूटी से घर की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में गांव पिरसुआ के समीप राया- हाथरस मार्ग पर हाथरस की ओर से आ रहे ट्रॉली लगी ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके चलते वृद्धा रामवती की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे की जानकारी होने पर मौके पर आये राहगीर व आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना ...