प्रयागराज, दिसम्बर 22 -- पुरानी जीटी रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की हालत गंभीर बताई गई। हादसा सोमवार दोपहर हुआ। बाइक ट्रैक्टर के नीचे घुस गई थी। उसे बाहर निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सरायइनायत थाना क्षेत्र के चंदोहा निवासी 26 वर्षीय महेंद्र कुमार अपनी भाभी 24 वर्षीय सुमन को परीक्षा दिलाने के बाद शहर से घर जा रहा था। नई झूंसी चौकी के पास ईंट लादकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद महेंद्र और सुमन सड़क पर गिरे तो ट्रैक्टर का पहिया दोनों के पैर के ऊपर से गुजर गया। सुमन के सिर में भी चोट आई है। हादसा होते ही हड़कंप मच गया। आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और दोनों को सड़क से उठाया। सूचना पाकर झूंसी ...