हरदोई, दिसम्बर 30 -- टड़ियावां। इटौली-गोपामऊ मार्ग पर गांव हर्रई के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक देवर की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी भाभी और भतीजी गंभीर घायल हो गईं। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जबकि चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। गांव शिवापुरवा मजरा नरधिरा निवासी 22 वर्षीय आशीष गौतम मंगलवार को अपनी भाभी शारदा पत्नी राजेश और भतीजी मुस्कान को बाइक से लेकर बहन के घर गांव कोट थाना टड़ियावां जा रहा था। गोपामऊ से इटौली मार्ग पर गांव हर्रई के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शारदा और मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस से सभी को सीएच...