सीतापुर, फरवरी 7 -- अकबरपुर, संवाददाता। लहरपुर इलाके में बेटे को समोसा दिलाने निकले आंखों से दिव्यांग युवक को ट्रैक्टर चालक ने कुचल कर मार डाला। हादसे में दिव्यांग के बेटे को भी चोट आई है। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। लहरपुर क्षेत्र के अकबरपुर निवासी 35 वर्षीय राजकुमार आंखों से पूरी तरह दिव्यांग था और वह पिता की मदद से कारखाना चलाता था। परिजनों के मुताबिक शनिवार की दोपहर को राजकुमार के आठ वर्षीय बेटे शेखर ने समोसा खाने के लिए कहा। इसपर दिव्यांग राजकुमार बेटे को साथ लेकर उसी के सहारे गांव के ही चौराहे पर समोसा लेने पहुंचा। बेटे को समोसा दिलाकर वह उसी के साथ घर लौट रहे थे। वह चौराहे के करीब पहुंचे ही थे तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार कार से बचने के लिए बेटे ने पिता को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.