हरदोई, नवम्बर 14 -- शाहाबाद। शुक्रवार की शाम बेझा मार्ग पर ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए। मंगलीपुर गांव में ब्याही सुची पत्नी रामरहीस अपनी मां मनोरमा और देवर शोभित के साथ बाइक द्वारा मायके मदनापुर तिलहर से ससुराल मंगलीपुर जा रहे थे। बेझा मार्ग से गुजरते समय ट्रैक्टर की टक्कर लगने से रोड पर तीनों गिरकर जख्मी हो गए। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। गिरने के बाद शोभित को हल्की-फुल्की खरोचे आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...