कौशाम्बी, जनवरी 1 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट थाना क्षेत्र में धाता मोड़ के समीप महीने भर पहले ट्रैक्टर की टक्कर से जख्मी हुए बाइक सवार युवक की बुधवार को मौत हो गई। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके साथी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के टेन शाह आलमाबाद गांव का मनोज कुमार किसानी के कामों में पिता का हाथ बंटाता था। दो दिसंबर को वह पड़ोस में रहने वाले अपने साथी रंजेश कुमार के साथ बाइक से दर्शन करने राजापुर हनुमान मंदिर जा रहा था। धाता मोड़ (हिनौता) के समीप विपरीत दिशा से आए ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई थीं। घायल मनोज कुमार को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.