आजमगढ़, नवम्बर 30 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास 15 दिन पूर्व ट्रैक्टर की टक्कर से घायल वृद्धा की उपचार के दौरान शनिवार की शाम मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी 82 वर्षीया पार्वती देवी पत्नी नरायन यादव 15 दिन पूर्व घर के पास सुबह में टहल रही थी। इस दौरान ट्रैक्टर की टक्कर वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल महिला को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की शाम मौत हो गयी। बोलेरो की टक्कर से अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकरायी, दो घायल बरदह। क्षेत्र के गोड़हरा बाजार के पास शनिवार की शाम बोलेरो की टक्कर से बाइक अनियं...