इटावा औरैया, जनवरी 29 -- जसवंतनगर में नेशनल हाईवे पर खेड़ा धौलपुर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के उदयपुरा निवासी 25 वर्षीय गोविंद पुत्र देशराज सिंह शाक्य 25 जनवरी को बाइक से सब्जी लेकर एक व्यापारी को देने कठफोरी जा रहा था। इसी दौरान खेड़ा धौलपुर के पास कृष्णा होटल के सामने ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर गंभीर रूप से घायल गोविंद को पहले सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां तीन दिन तक चले उपचार के बाद युवक की मौत हो गई। गोविंद की दस माह पहले शादी हुई थी। पत्नी ममता देवी गर्भवती ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.