बरेली, दिसम्बर 18 -- फरीदपुर। सड़क किनारे खड़े किसान और उसके दो साथियों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल तीन लोगों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फरीदपुर के शाहपुर कुइया निवासी 40 वर्षीय विजय कुमार 14 दिसंबर को गांव के प्रमोद के साथ बाइक से डीजल लेने पचौमी गांव में पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। पचौमी गांव से पहले उन्हें गांव के रामविलास सड़क किनारे खड़े मिल गए। इसके बाद दोनों रामविलास से बात करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने विजय और उनके दो साथियों को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार को इला...