कन्नौज, जनवरी 27 -- तिर्वा, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के मण्डी समिति के पास मंगलवार को बाइक से जा रहे किसान व उसके नाती को ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर कर तड़पने लगा। दुर्घटना देख आसपास के लोगों ने घायल को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां इलाज के पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु मुख्यालय भेज दिया। थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के कुढिना गांव निवासी कमरूद्दीन 65 वर्षीय फजल खेती किसानी करके जीवनयापन कर रहे थे। मंगलवार को कमरूद्दीन अपने नाती सलमान के साथ बाइक पर बैठ कर किसी काम से ठठिया गए थे। ठठिया मण्डी समिति के पास तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर ग...