चित्रकूट, फरवरी 20 -- चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के लोखरिया गांव में दुकान से बिस्किट लेने जा रहे किशोर को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसे सीएचसी में दाखिल कराया गया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोखरिया निवासी स्वर्गीय रामनारायण का 12 वर्षीय बेटा सोनू शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे दुकान से बिस्किट लेने गया था। बिस्किट लेने के बाद वह दुकान के सामने ही सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे आनन-फानन सीएचसी शिवरामपुर में दाखिल कराया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सोनू के पिता रामनारायण की वर्ष 2020 में भरतकूप स्थित पत...