मैनपुरी, फरवरी 11 -- फर्रुखाबाद गए कुरावली के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वैगनआर कार में मृतक युवक अपने पांच अन्य लोगों के साथ सवार था। शेष चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कस्बा कुरावली निवासी 24 वर्षीय सनी पुत्र अवधेश पाठक वैगनआर कार से फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सियानी निवासी अपनी बहन के घर गया था। जहां से वह ग्रामवासी रिश्तेदार 22 वर्षीय विशाल पुत्र उमेश, 20 वर्षीय विवेक अग्निहोत्री पुत्र विशाल अग्निहोत्री, 25 वर्षीय विशाल पुत्र आदित्य को लेकर रामनगरिया मेला देखने चला गया। वापस लौटते समय रात एक बजे के करीब वैगनआर में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए और इन्हें फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल ले जाया गया। यहां कुरावली निवासी सनी पाठक की मौत हो गई। शेष अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.