लखनऊ, जनवरी 14 -- लखनऊ (मोहनलालगंज)। सवांददाता रायबरेली हाईवे पर गौरा के पास मंगलवार की रात्रि कार व ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकला। कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस सीसी कैमरों की मदद से ट्रैक्टर की तलाश कर रही है। रात्रि लगभग 10:30 बजे गौरा पेट्रोल पंप के पास हादसे की सूचना पर पहुँची पुलिस को क्षतिग्रस्त कार मौके पर मिली। पुलिस ने कार सवार निलेश मिश्रा निवासी अंतू, जनपद प्रतापगढ़, नीरज चौबे निवासी बदलापुर, जनपद जौनपुर व अमन सोनी निवासी प्रयागराज ज़ख्मी हालात में पड़े थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी मोहनलालगंज पहुचाने के साथ घायलों के परिजनों को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक जांच में पता चला कि हादसा ट्रैक्टर से हुआ है। ट्...