आगरा, दिसम्बर 23 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार पिता-पुत्री व एक किशोरी घायल हो गई। दुर्घटना के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सोरों के ब्रह्मपुरी गांव निवासी सत्यकिशोर मंगलवार की सुबह अपनी बेटी उर्वशी व एक अन्य छात्रा नेहा पुत्री हीरा लाल को अपने ई-रिक्शा से डीएस इंटर कालेज हरनाथपुर छोड़ने जा रहा था, तभी रास्ते में उसके ई-रिक्शा में पीछे से बालू रेत से भरे ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से चलाकर टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा में सवार सभी लोग हो गए। सूचना के बाद घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर चालक को ...