हरदोई, जनवरी 30 -- संडीला। कस्बे के अतरौली मार्ग स्तिथ उषा पेट्रोल पंप के पास इमलिया बाग में ट्रैक्टर की टक्कर से अज्ञात बाइक सवार घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और मृतक की पहचान कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...