नवादा, जनवरी 19 -- अकबरपुर, निज संवाददाता अकबरपुर-रजौली मार्ग पर कनौज पुल के आगे रविवार को मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक जख्मी हो गया। मृतक की पहचान कोसुम्हार गांव निवासी नवलेश सिंह के रूप में की गई है। जबकि घायल की पहचान भरत यादव के रूप में की गई है। बताया जाता है कि नवलेश और भरत यादव गाय खरीदने के लिए जा रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही उसका सिर ट्रैक्टर के चक्के की चपेट में आ गया। घटना को देख आसपास के लोगों की भीड़ वहां जुट गई। तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.