भदोही, फरवरी 10 -- गोपीगंज, हिंदुस्तान संवाद। नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को पिलर नंबर 44 के पास बाजार से बड़े शिव मंदिर जा रहा युवक साहब जायसवाल 18 वर्ष ट्रैक्टर की चपेट मे आ जाने से घायल हो गया। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर के पश्चिम मोहाल निवासी राकेश जायसवाल का पुत्र साहब लाल स्कूटी से बड़े शिव मंदिर दर्शन करने जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग से बड़े शिव मंदिर की तरफ घुमते समय सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय नागरिकों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे ट्रैफिक उप निरीक्षक रईस अहमद ने रास्ते को सुचारू कराया। बताते चले कि मौके से चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...