कन्नौज, फरवरी 21 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के गांधी चौक चौराहा पर शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल काॅलेज में हालत में सुधार न होने पर घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के बिनौरा रामपुर गांव निवासी रामदास (55) पुत्र देवपाल शनिवार को अपनी साइकिल पर सवार होकर किसी काम से तिर्वा आ रहे थे। गांधी चौक चौराहा पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से रामदास का एक पैर टूट गया तथा उसके गंभीर चोट आई। घटना होते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। यातायात उपनिरीक्षक अरशद अली ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। यहां हालत में सुधार ...