कटिहार, जनवरी 2 -- समेली, एक संवाददाता। पोठिया थाना क्षेत्र के मलहरिया में गुरुवार संध्या ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलहरिया वार्ड संख्या एक निवासी स्वर्गीय कामेश्वर मंडल की पत्नी 65 वर्षीय सुकिया देवी घर से बकरी चराने खेत जा रही थी। इसी दौरान पास के चकला गांव का ट्रैक्टर गुजर रहा था। अनियंत्रित ट्रैक्टर सामने से आ रही वृद्ध महिला को कुचल दिया। कुछ दूरी पर सड़क किनारे बाइक लगी हुई थी उसे भी ठोकर मारते हुए कुछ दूरी पर जाकर रुका। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। वहीं वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक वृद्ध महिला मजदूरी और बकरी पालन कर अपना गुजर बसर कर रही थी। उसके परिवार में केवल वही एक सदस्य था जो कि खुद मेहनत मजदूरी कर अपना पेट पाल रही थी। घटना के तुरंत बाद पोठिया पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.