गढ़वा, जून 26 -- चिनिया। प्रखंड मुख्यालय निवासी रामलाल साह की 20 वर्षीया पुत्री आस्था कुमारी गुरुवार दोपहर को ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा तब हुआ जब आस्था सब्जी दुकान से घर लौट रही थी। उसी बीच हनुमान मंदिर के पास पीछे से आए एक ट्रैक्टर ने आस्था को टक्कर मार दिया। उससे वह घायल हो गई। वह वहीं बेहोश हो गई। घटना स्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल आस्था को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अमित कुमार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल युवती को सदर अस्पताल भेजने में सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.