गुमला, नवम्बर 26 -- गुमला। लातेहार जिले के थाना क्षेत्र के महुआडांड़ लुगरू निवासी परमेश्वर नगेशिया का दो वर्षीय पुत्र भीम नगेशिया मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत बच्चे को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। पिता परमेश्वर नगेशिया ने बताया कि उसका बेटा घर से कुछ दूरी पर खेल रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.