मऊ, दिसम्बर 1 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भवनाथपुर में सोमवार की देर शाम को ट्रैक्टर की चपेट में आने से दस वर्षीय मासूम की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है। मृतक बच्चे की पहचान भरत कुमार के रूप में हुई है, जो छोटेलाल चौहान का पुत्र था। वह मूल रूप से नालंदा के दिलदयालगंज इस्माइलपुर का निवासी था।पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...