साहिबगंज, अक्टूबर 11 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के फुदकीपुर में शनिवार की सुबह चार बजे ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उधवा - राधानगर सड़क के फुदकीपुर में सुबह चार बजे विपरीत दिशा से एक ईटा लोड ट्रैक्टर बाइक चालक मो. मोत्तालीब शेख (48) को रौंद दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि मो. मोत्तालीब शेख मछली का करोबार करता था। वह प्रतिदिन सुबह-सुबह बाइक से मछली खरीदने के लिए फरक्का जाता था। शनिवार की सुबह भी वह बाइक से फरक्का जा रहा था। घटना की सूचना मिलने पर राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर थाना पहुंचे। थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों से आवेदन मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.