अररिया, जनवरी 31 -- पलासी-जोकीहाट मार्ग पर मोहनियां मदरसा चौक के समीप हुआ हादसा भीखा पंचायत के मझुआ गांव का रहने वाला था राजमिस्त्री काम के सिलसिले में डाला गांव जाने के दौरान हुआ हादसा पलासी, एक संवाददाता गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे पलासी-जोकीहाट मार्ग पर मोहनियां मदरसा चौक के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से 45 वर्षीय बाइक चालक की मौत हो गयी। मृतक किरण लाल मंडल भीखा पंचायत के मझुआ गांव का रहने वाला था। इससे पहले गंभीर रूप से घायल किरण मंडल को ग्रामीणों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी पलासी लाया। लेकिन मौके पर मौजूद चिकित्सक बी उपाध्याय ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किरण लाल मंडल राजमिस्त्री का काम करता था। बताया गया कि गुरूवार की सुबह वह काम में डाला गांव जा रहा था कि इसी दौरान यह हादसा हुआ। वहीं घटना की सूचना पर पलासी थाना पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.