मोतिहारी, फरवरी 9 -- आदापुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के मूर्तिया गांव में रविवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूर्तिया गांव निवासी मुकेश राम के पुत्र नीरज कुमार के रूप में की गई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे महादलित मोहल्ले में शोक दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर बाद गांव के कुछ बच्चे सड़क किनारे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी दौरान क्रिकेट बॉल सड़क पर चली गई। बॉल पकड़ने के लिए नीरज कुमार अचानक सड़क पर दौड़ पड़ा, तभी तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार होने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया और पुलिस...