पलामू, जनवरी 8 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जगराहा गांव में बुधवार के दिन में ट्रैक्टर के चपेट में आने से दो वर्षीय आर्यन कुमार के मौत मामले में मृतक के पिता सोनू भुइयां ने ट्रैक्टर मालिक एवं चालक के विरुद्ध मनातू थाना में मामला दर्ज कराया है। घटना के दूसरे दिन भी गांव में शोक का माहौल है। मनातू के थाना प्रभारी विक्की कुमार ने बताया कि सोनू भुइयां के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। ट्रैक्टर को जब्त करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि आवेदन के अनुसार आर्यन अपने घर के पास खेल रहा था। इसी क्रम में अज्ञात ट्रैक्टर उसी रास्ते से गुजर रहा था जिसकी चपेट में आने से आर्यन कुमार की मौत हो गई है। सूचना के आधार पर मनातू के थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे...