बगहा, फरवरी 15 -- नरकटियागंज,निज प्रतिनिधि। शिकारपुर थाना के मधुबनी गांव में गन्ना लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से कल्याणी कुमारी (5) की मौत हो गई। जबकि बच्ची की नानी मीरा देवी (52) गन्ने में दबकर बुरी तरह जख्मी हो गई। घटना रविवार की सुबह 11 बजे की है। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मृत बच्ची रामनगर थाना के मठिया गांव निवासी राजाबाबू की पुत्री थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बच्ची अपने नानी के घर मधुबनी आयी थी। वह दरवाजे के सामने नानी के पास खेल रही थी। इसी बीच उसके दरवाजे के पास से गुजर रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर का पहिया टूट गया और ट्रैक्टर पलट गया इसमें बच्ची व उसकी नानी गन्ने के नीचे दब गए। लोगों के गन्ना हटाने के पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया था और उसकी नानी को लोगो ने बाहर निकाल कर रामनगर पीएचसी भेजा। जहां प्राथमिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.