कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सामतो काली मंदिर के सामने मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार डोमचांच निवासी संगीता देवी (36 वर्ष), पति राजेश कुमार सिंह, रामलखन सिंह यादव रोड के सामने से गुजर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहा बालू लदा ट्रैक्टर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर महिला को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में संगीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तिलैया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार ...