जौनपुर, नवम्बर 28 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। चककुतबी गांव में खुटहन वाया पट्टी नरेंद्रपुर मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर और बाइक से हुई भिड़ंत में आठ वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल भाई को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र स्थिति मैनुद्दीनपुर गांव निवासी विपिन सिंह का स्थानीय थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ गांव में चंद्रशेखर सिंह के घर ससुराल है। यहां एक धार्मिक आयोजन चल रहा है। विपिन सिंह की पत्नी अपने साथ आठ वर्षीय पुत्री सिद्धी सिंह को लेकर कार्यक्रम में शामिल होने आईं थीं। दोपहर में सिद्धी सिंह अपने ममेरे भाई शिवा सिंह के साथ खरीदारी करने बाइक से पट्टी नर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.