हापुड़, फरवरी 9 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बछलौता फ्लाईओवर के पास सोमवार की सुबह मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने पैदल जा रहे दो सगे भाईयों को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। छोटे भाई की मौत की सूचना मिलने से परिजन में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार गांव बाबूगढ़ उर्फ चक्रसैनपुर निवासी राजू व उसका छोटे भाई राजकुमार(35) पिलखुवा स्थित एक कोरियर कंपनी में नौकरी करते हैं। सोमवार की सुबह करीब पौने पांच बजे दोनों भाई अपनी ड्यूटी खत्म कर किसी वाहन से बछलौता फ्लाईओवर पर उतरे थे। फ्लाईओवर से उतरकर दोनों भाई पैदल की घर की ओर लौट रहे थे। बछलौता फ्लाईओवर से कुछ दूरी पर मिट्टी से भरी एक ट्रै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.