कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नरिहा गांव का रहने वाला एक युवक सोमवार देर रात रूरा रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घयल हो गया। परिजन उसको गंभीर हालत में इलाज के लिए अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में लाए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव वापस गांव आते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर मंगलवार को गांव पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर फरार चालक की तलाश शुरू की है। नरिहा गांव का रहने वाला पच्चीस वर्षीय विशाल दिवाकर पुत्र महेश सोमवार देर शाम अकबरपुर में बाजार करने आया था। यहां से वह सब्जी आदि लेकर देर रात घर वापस लौट रहा था। अकबरपुर-रूरा मार्ग पर नरिहा गांव के सामने ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ह...