पलामू, मार्च 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। जिले के मनातू थाना क्षेत्र कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय के समीप गुरुवार को दिन में ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार नाबालिग की मौत हुई है। नाबालिग की पहचान मनातू थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी 15 वर्षीय पवन यादव के रूप में की गई है। मनातू थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने बताया कि सूचना पाने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद मेदिनीनगर एमआरएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में उपस्थित लोगों ने बताया कि नाबालिक पवन यादव पकरिया से बाइक चलाते हुए मनातू की ओर जा रहा था जैसे ही उक्त जगह पहुंच वैसे ही विपरीत दिशा से जा रही ट्रैक्टर टक्कर मारते हुए भाग गई जिसे नाबालिक की मौत घटनास्थल पर हो गई। सीसी कैमरा के आधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.