चंदौली, जनवरी 12 -- चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के जगरनाथपुर स्थित हाइवे पर रविवार की शाम ट्रैक्टर और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वाराणसी जिले के अजगरा निवासी 24 वर्षीय मुलायम यादव साथी इबरार हुसैन ओवरा स्थित अपने ससुराल से घर वापस जा रहा था। तभी जगरनाथपुर स्थित हाइवे पर हादसा हो गया। घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके से ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...