अमरोहा, जनवरी 8 -- तहसील क्षेत्र में जानलेवा स्टंट के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा घटना हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव की बताई जा रही है, जहां कुछ युवकों ने ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक लाइक और कमेंट की होड़ में ट्रैक्टरों की ताकत आजमाते नजर आ रहे हैं। स्टंट के दौरान कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं दिखा, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार इस तरह के स्टंट जानलेवा साबित हो जाते हैं। राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ जाती है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हसनपुर कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली प्रेमपाल सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.