भदोही, फरवरी 5 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कटका रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को बारात में जा रही तेज गति कार ट्रेलर में भिड़ गई। इससे डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई जिससे उसमें सवार दूल्हा समेत चार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए। बारात आगरा से चंदौली जिला जा रहा था। हादसा के बाद घराती और बाराती पक्ष के लोग औराई ट्रामा सेंटर पहुंच गए थे। बताया जाता है कि बरई जिला आगरा से बारात घटमनापुर चंदौली जा रही थी। कार में दूल्हा समेत चार लोग घायल थे। कार की गति काफी तेज थी जिससे उक्त स्थान पर पहुंचते ही ट्रेलर से भिड़ गई। ट्रेलर में भिड़ते ही कार डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। इससे उसमें सवार दूल्हा 24 वर्षीय ट्वींकल पुत्र महेंद्र कुमार निवासी बराई जिला आगरा, उक्त स्थान निवासी 26 वर्षीय दीपक कुमार, 12 वर्षीय भांजा मंयक और चालक 27 वर्षीय ...