गंगापार, जनवरी 9 -- मेजारोड बाजार स्थित पटेल चौराहा पर बीती शुक्रवार की भोर मिनी ट्रक और ट्रेलर की भिड़ंत हो गई। टक्कर में मिनी ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने चालक को सुरक्षित बाहर निकला। जानकारी के अनुसार डीसीएम चालक आशीष मिश्रा निवासी सीतापुर मिनी ट्रक को लेकर प्रयागराज की ओर जा रहा था। वह मेजा रोड बाजार के पटेल चौराहा पहुंचा था कि उसी समय कोहड़ार की तरफ से एक ट्रेलर मिर्जापुर की तरफ घूम रहा था। इसी दरमियान दोनों वाहन की टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर होने से मिनी ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के अंदर फस गया। सूचना पर मेजारोड चौकी प्रभारी हरि ओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच, राहत कार्य में जुट गए। मशक्कत के बाद चालक को किसी तरहसुरक्षित बाहर निकाला गया...