देवरिया, फरवरी 2 -- रुद्रपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार की सुबह उपनगर के रुद्रपुर पूर्वी बाईपास पर बड़ा हादसा होने से बच गया। रसोई गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक में सामने से ट्रेलर से टक्कर मार दिया। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक फंस गया। काफी प्रयास के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। उधर ट्रेलर चालक मौके से वाहन छोड़ फरार हो गया। सुबह गोरखपुर की ओर से एक ट्रक रसोई गैस सिलेंडर लेकर जा रहा था। अभी वह पूर्वी बाइपास से होकर गुजर रहा था, जबकि मदनपुर की तरफ से आ रहे खाली ट्रेलर ने सामने से टक्कर मार दिया। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक चालक उसी में फंस गया। काफी प्रयास के बाद लोगों ने ट्रक चालक को बाहर निकाला, इसके बाद उसे अस्पताल पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.