गंगापार, दिसम्बर 10 -- बारा/शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के पीपीसीएल चौकी अंतर्गत मिश्रापुर में मंगलवार शाम हादसे में घायल हार्दिक सिंह की देर रात इलाज के दौरान स्वरूप रानी अस्पताल में मौत हो गई।‌ युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। जिगना, मिर्जापुर निवासी हार्दिक सिंह पुत्र राजेश सिंह अपने साथियों के साथ बाइक से शिवराजपुर से लोहगरा की ओर जा रहा था, मिश्रापुर के पास सामने से आ रहे ट्रेलर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में हार्दिक बुरी तरह घायल हो गया था, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ से प्रयागराज रेफर किया गया, वहां इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। हार्दिक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में शंकरगढ़ पुलिस लगी है। दु...