उन्नाव, दिसम्बर 5 -- सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे शुक्रवार सुबह उस दहशत में बदल गया, जब ड्राइवर को झपकी आने से अनियंत्रित हुआ ट्रेलर बसहा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए चढ़ गया। पूरा हाईवे ठप कर दिया। आगे का पहिया उखड़कर दूर जा गिरा, वहीं टैंक फटने से डीजल सड़क पर नदी की तरह बह निकला। पुलिस ने हाइड्रा मंगवाकर ट्रेल को हटवाया। हादसा होने और ट्रेलर हटाए जाने के बीच करीब चार घंटे तक हाइवे पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। दही थानाक्षेत्र के बशीरतगंज गांव स्थित बसहा पुल पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ईटीपी प्लांट की ओर जा रहा ट्रेलर अचानक चालक को झपकी आने से अनियंत्रित हो गया। जोरदार टक्कर के साथ पुल की रेलिंग से जा टकराया। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रेलर का आगे का पहिया उखड़कर दूर जा गिरा और उसका अगला हिस्सा कानपुर-लखनऊ हाईवे पर फैल गया। टक्कर के ...