मऊ, फरवरी 9 -- इंदारा/पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरायलखंसी क्षेत्र लखनऊ-बलिया राजमार्ग के अदरी मोड़ भलुईडीह गांव के समीप सोमवार की दोपहर मोपेड सवार दम्पत्ति को ट्रेलर ने रौंद दिया। इससे घटना स्थल पर ही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस बुजुर्ग महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हलधरपुर थाना अंतर्गत अरदौना गांव निवासिनी 80 वर्षीय प्रभावती सिंह अपने पति अवधेश सिंह के साथ मोपेड पर सवार होकर दवा लेकर मऊ से घर वापस जा रही थी। मोपेड सवार बुजुर्ग दम्पत्ति ज्यों ही थाना सरायलखंसी क्षेत्र के अदरी मोड़ भट्ठे भलुईडीह के पास पहुंचते ही पीछे से ट्रेलर ने र...