जमशेदपुर, अगस्त 28 -- सोनारी थाना अंतर्गत डोबो पुल के पास बुधवार दोपहर छिनतई के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरदीप सिंह और विक्की सिंह उर्फ लंगड़ा शामिल है। दोनों गोलमुरी के रहने वाले है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चालक से छीना गया लॉकेट साकची के एक स्वर्ण दुकानदार से बरामद किया गया है। गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय 2 मनोज कुमार ठाकुर ने बताया ट्रेलर चालक सड़क किनारे शौच करने के लिए उतरा था। जब वह वापस ट्रेलर में चढ़ रहा था तभी बाइक सवार दो आरोपी पहुंचे और गले में सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए। चालक ने बाइक का नंबर देख लिया और पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.