सुल्तानपुर, दिसम्बर 19 -- दोस्तपुर (सुल्तानपुर), संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मृतक के पुत्र मणिभूषण तिवारी की तहरीर पर ट्रेलर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना 23 नवंबर की है, जब लखनऊ से रेणुकुट जा रहे विजय कुमार तिवारी अपनी कार से दोस्तपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन167 पर पहुंचे थे। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे से कार टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल विजय कुमार तिवारी को बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.