मिर्जापुर, जून 6 -- नरायनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर बाईपास त्रिमुहानी पर गुरुवार की शाम ट्रेलर के धक्के से बाइक पर सवार बीएससी की छात्रा की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे भाई व सवार चचेरी बहन जख्मी हो गई। मृत छात्रा वाराणसी से परीक्षा देकर अपने भाई संग घर लौट आ रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नरायनपुर के भभुआर गांव निवासी 25 वर्षीय माधुरी पटेल पुत्री महेश पटेल बीएससी की छात्रा थी। वह अपने भाई 21 वर्षीय मनीष पटेल व चचेरी बहन 19 वर्षीय काजल पटेल के साथ बाइक से वाराणसी से परीक्षा देने गई थी। वाराणसी में परीक्षा देने के बाद वापस लौट रहे थे। बाइक चला रहे मनीष शाम लगभग पांच बजे जैसे ही अदलहाट के नरायनपुर बाईपास त्रिमुहानी मोड़ पर पहुंचे और अदलहाट की ओर बाइक घुमा दिए। तभी अदलहाट से रामनगर की ओर जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.