आजमगढ़, दिसम्बर 18 -- आजमगढ़, संवाददाता। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सियरहा गांव के पास गुरुवार की दोपहर में ट्रेलर के टक्कर से पत्नी की मौत हो गयी, जबकि हादसे में पति घायल हो गए। दोनों घटना के समय बाइक से दवा लेने के लिए बाजार जा रहे थे। घायल पति का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के तोहफापुर गांव निवासी 28 वर्षीया सोनावती पत्नी हवलदार यादव बीमार थी। वह दवा लेने के लिए गुरुवार की दोपहर पति के साथ बाइक से शहर आ रही थी। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के सियरहा के पास पहुंचे थे। इस दौरान तेज गति से पीछे से आए ट्रेलर ने टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रेलर समेत चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायल दंपित को पास के डॉक्टर के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.