जौनपुर, फरवरी 12 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के जौनपुर मार्ग स्थित अक्खन सराय गांव के समीप सड़क दुघर्टना में ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक हाई स्कूल के छात्र की कुचलने से मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रेलर समेत फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी 15 वर्षीय आशुतोष भारती पुत्र केशव प्रसाद शाहगंज सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल का छात्र था। बुधवार की सुबह बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र लेने कॉलेज आया हुआ था। कॉलेज से अपना प्रवेश पत्र लेकर साइकिल से घर जा रहा था। जौनपुर मुख्य मार्ग स्थित अक्खन सराय गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने छात्र को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। जिसमें मौके पर ही आशुतोष की मौत हो गई। सूचना पर मौके...