सोनभद्र, नवम्बर 7 -- अनपरा (सोनभद्र)। हिन्दुस्तान संवाद स्थानीय थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ के पास गुरुवार की रात टे्रलर की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सिंगरौली से अनपरा की तरफ आ रहा था। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मोरवा निवासी 27 वर्षीय श्याम कुमार झा पुत्र वीरेन्द्र कुमार झा गुरुवार की रात अपने घर से अनपरा के लिए बाइक से निकला। रात लगभग 10 बजे जैसे ही अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ी मोड़ के पास पहुंचा, इसी दौरान वह टे्रलर की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की पहचान कर घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्...