जौनपुर, फरवरी 9 -- शाहगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत निजामपुर गांव के समीप सड़क दुघर्टना में ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। क्षेत्र के निजामपुर गांव के समीप रविवार की रात खुटहन थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी गांव निवासी 55 वर्षीय संता चौहान पुत्र इन्द्रजीत चौहान अपनी बाइक से घर जा रहें थे। निजामपुर तिराहे के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उक्त घायल को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्स...