चंदौली, फरवरी 5 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित केवलानार ढलान के समीप बीते बुधवार की देर रात 11 बजे के लगभग ट्रेलर की चपेट में एक युवक आ गया। इससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस शव पीएम के लिए भेजकर फरार ट्रेलर सहित चालक की तलाश में जुटी है। वही घटना की जानकारी होने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के महादेवपुर कला गांव निवासी 32 वर्षीय सियाराम बीते बुधवार देर रात शिकारगंज स्थित अपने ससुराल से पैदल घर लौट रहा था। वह जैसे ही हेतिमपुर गांव स्थित केवलानार ढलान के समीप पहुंचा कि तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गया। इससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए ज...