सिमडेगा, जून 24 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जामटोली के समीप सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना सोमवार के शाम की है। बताया गया कि एक ही बाईक पर थाना क्षेत्र के पाहनटोली निवासी मोनु टेटे, कोंबाकेरा निवासी सुरज बाघवार और अमृत बाघवार अपनी बाईक से कोलेबिरा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में जामटोली के समीप मालवाहक ट्रेलर की चपेट में आने के कारण सुरज बाघवार और अमृत बाघवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मोनु टेटे गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल मोनु को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मोनु को रेफर कर दिया। इधर रांची ले जाने के क्रम में कामडारा के समीप मोनु टेटे की भी मौत हो गई। दुर्घटना में बाईक के परखर्चे उड़ गए। सूचना के आलोक में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.